Sambhal News: जलभराव और उखड़ी सड़क से जूझ रहे देवरखेड़ा व अशोक नगर के बाशिंदे
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम देवरखेड़ा और मोहल्ला अशोक नगर के सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। करीब तीन वर्ष पहले हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क आज तक दोबारा नहीं बन सकी है। नतीजतन लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है और सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत देवरखेड़ा से मोहल्ला अशोक नगर को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण जल निगम ने हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई कराई थी, लेकिन किसी कारणवश कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.