संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: चन्दौसी-करेली मार्ग की बदहाल सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और टूटी सड़क के कारण आए दिन लोगों के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात भी एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर पलट गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और ई-रिक्शा को उठाकर सीधा कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। शनिवार रात एक ई-रिक्शा चंदौसी-करेली मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान टूटी सड़क और गड्ढे में उसका पहिया फंस गया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को उठाया। लोगों ने बताया सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गड्ढों में वाहन फंसने से...