संभल, सितम्बर 22 -- Sambhal News: राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी इंजीनियर जगदीश भारती की देखरेख में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष, जय प्रकाश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं रोहित मुखिया को सचिव, दीपक कुमार को संयुक्त सचिव, सतीश चंद्र को वित्त सचिव, रोहित वरुण को प्रचार सचिव तथा विकास सिंह को लेखा निरीक्षक निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पदमा गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारी ने संगठन को मजबूत करने और समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...