Sambhal News: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, छतों से हुआ पथराव; किशोरी समेत दो घायल
संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: थाना बबराला क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज में शुक्रवार को जमीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मकान के सामने स्थित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और छतों से ईंट-पत्थर चले। घटना में एक किशोरी और रिश्तेदारी में आया युवक घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बिजेंद्र सिंह के घर रिश्तेदारी में आए राकेश और खुशबू नामक किशोरी मारपीट व पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक पक्ष मकान के सामने जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.