Sambhal News: जमीन बेचने के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप
संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: बबराला थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला के अपने ही जेठ समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव तुमरिया खादर निवासी विमलेश ने बबराला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहती है। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसके जेठ समेत तीन लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल महिला को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने महिला को उपचार एवं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.