Sambhal News: जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट
संभल, नवम्बर 15 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गजेंद्र पुत्र अमर सिंह के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। आरोप है कि अवधेश अपने साथियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। हंगामा बढ़ने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.