Sambhal News: जमीन के विवाद में हुई मारपीट
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव रजाभूड़ निवासी सुनील कुमार ने सालभर पहले चचेरे भाई से साढ़े तीन बीघा जमीन ली थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। सुनील का आरोप है कि चचेरा भाई जमीन वापस मांग रहा है, लेकिन वह इनकार कर रहा है। महीनेभर पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया था। पीड़ित सुनील का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत पर गया था। तभी चचेरे भाई रामपाल व उसके बेटों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- कचहरी परिसर में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.