Sambhal News: जन्माष्टमी महोत्सव को यदुवंशी सेवा समिति ने की बैठक
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को यदुवंशी सेवा समिति की बैठक बबराला रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुई। इसमें समिति को मजबूत करने और समाज के उत्थान को लेकर पदाधिकारियों ने विचार रखे। बताया गया कि चार सितंबर को बबराला रोड स्थित रिजॉर्ट में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुसुम लता यादव रहेंगी। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव समेत यादव समाज के विधायक, एमएलसी और पूर्व विधायक शामिल होंगे। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस बीच बैठक में गरीब परिवार की बेटियों की शादी और प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.