Sambhal News: जन्माष्टमी को लेकर सीओ व थानाध्यक्ष ने की बैठक दिए आवश्यक निर्देश
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: क्षेत्र में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार मिश्रा एवं थाना प्रभारी धीरज सिंह ने थाना क्षेत्र के लहरा नगला श्याम, पतरिया और कादराबाद गांव पहुंचकर जन्माष्टमी आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए。 यह भी पढ़ें- Khagaria News: शांति समिति की बैठक में जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.