Sambhal News: जनगणना प्रशिक्षण में प्रगणकों को प्रश्नों से लेकर ऐप पर एंट्री तक की दी जानकारी
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: बाल विद्या मंदिर विद्यालय में जनगणना 2017 के द्वितीय फेस के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजर और प्रगणकों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गईं। वहीं, दूसरे बैच का प्रशिक्षण 29 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर प्रशिक्षक सचिन कुमार एवं दीपक कुमार ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्न संख्या 1 से 40 तक की विस्तृत जानकारी दी। सभी प्रश्नों को सही तरीके से समझने, उत्तर दर्ज करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा पीई (पॉपुलेशन एन्यूमरेशन) ऐप पर सही ढंग से एंट्री करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित तरीके से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.