संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: जंगल में गाय लेने गई महिला को शनिवार की शाम सांप ने डंस लिया। महिला के जानकारी देने पर परिजन ई-रिक्शा से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के असालदपुर जारई रोड़ निवासी बब्ली पत्नी बहादुर शनिवार की शाम सात बजे जंगल में गाय पकड़ने गई थी। तभी झाड़ियां में छुपे बैठे सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। सांप के काटने की सूचना उसने घर पर आकर परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे ई-रिक्शा से सीएचसी चन्दौसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...