संभल, नवम्बर 8 -- Sambhal News: छोटी दीपावली पर शनिवार को नगर में नरक चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, काली चौदस और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। सनातन परंपरा में इस दिन यमदेव की पूजा और उनके निमित्त दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। शनिवार की सुबह से ही घरों और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की विशेष रूप से धुलाई और सजावट की। इसके बाद मंदिरों और घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: छोटी दीपावली पर जमकर छोड़े गये पटाखे शाम होते ही लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर दीपक जलाकर यमदेव के निमित्त दीपदान किया। यह भी पढ...