संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव पत्तेई नासिर में छुट्टा भैंसे को फोर व्हीलर गाड़ी में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने भैंसे को भी उसी रात मुक्त करा दिया। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव पत्तेई नासिर निवासी नेकपाल पुत्र सुखवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे एक गाड़ी में छुट्टा भैंसा भरकर ले जाया जा रहा था। गाड़ी में भैंसे को देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने गाड़ी रोककर उसमें सवार लोगों से भैंसे को ले जाने के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि भैंसे को ले जाने का विरोध करने और पूछताछ करने पर गाड़ी सवार लोगों ने गाली-गलौज शु...