Sambhal News: छुट्टा पशु के हमले में महिला घायल, रेफर
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई कायस्थ में छुट्टा पशु ने 70 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई कायस्थ निवासी मौहरकली पत्नी राजाराम बुधवार को अपने घर पर नल से पानी भर रही थीं। तभी दो छुट्टा पशु आपस में लड़ते हुए उनके मकान में घुस आए। लड़ते हुए एक पशु नल पर पानी भर रही मोहरकली से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को घायल देखकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले गए। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.