Sambhal News: छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं सौंपा ज्ञापन
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन के प्रति नाराजगी जताते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार को ज्ञापन सौंपा और मांगों को जल्द पूरा कराने की अपील की। आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और निशुल्क जीवन बीमा की सुविधा देने की मांग उठाई। उन्होंने दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये मुआवजा और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की भी मांग की। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 5जी मोबाइल या टैबलेट, पात्रतानुसार आवास, पदोन्नति, मातृत्व अवकाश तथा ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- Gonda News: आशा कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन उन्होंने शासन से समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.