Sambhal News: छह लाख रुपये के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, मायके में भी पीटा
संभल, नवम्बर 15 -- Sambhal News: दहेज में छह लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति और ससुराल वाले रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मायके पहुंचकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चन्दौसी क्षेत्र के गांव पथरा निवासी दीक्षा कुमारी ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2026 को बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी भूपेंद्र के साथ हुई थी। दीक्षा का कहना है कि पिता ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक टियागो कार, बेड, सोफा, स्मार्ट टीवी और घर का पूरा सामान दिया था। शादी में करीब 16 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज कम मिलने की बात कहकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.