Sambhal News: छह बच्चे दुकानों पर करते मिले बालश्रम
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने चन्दौसी कस्बे में बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बाजार की दुकानों, होटल और ढाबों की जांच की। पांच स्थानों पर किए गए निरीक्षण के दौरान छह बच्चे दुकानों पर बालश्रम करते मिले। बालश्रम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ श्रम विभाग ने वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस और श्रम विभाग की टीम के अचानक बाजार में पहुंचने से दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने अलग-अलग दुकानों, होटल और ढाबों में पहुंचकर वहां काम करने वाले बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान छह बच्चे बालश्रम करते पाए गए। इसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ श्रम विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.