Sambhal News: छड़ी मेले में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लात घूंसे
संभल, अगस्त 18 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी में सोमवार को चल रहे छड़ी मेले में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक दुकानदार के सिर में चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि सुभाष सिंह पुत्र गंगाराम ने मेले में परमल-बताशे की दुकान लगा रखी थी।
विवाद की शुरुआत इसी दौरान गांव निवासी प्रवेश सिंह पुत्र नरेश मेले में पहुंचे और दुकानदार के बराबर में अपने रिश्तेदार की दुकान लगाने की बात कहने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे और बेल्ट से भी मारपीट की गई। मेले में झगड़ा होता देख आसपास के ग्रामीण और मेला देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.