Sambhal News: चौपाल लगाकर बेटियों को बताया सुरक्षा और अधिकारों का पाठ
संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मंगलवार को पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति केन्द्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया तथा महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान 1090, 112, 1076, 102, 108, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी पंपलेट बांटकर दी गई। मोबाइल पैनिक बटन के इस्तेमाल का डेमो भी दिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.