संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: संभल में मंगलवार रात चौधरी सराय चौराहे पर अचानक जाम लगने से शहर की रफ्तार थम गई। वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण मोहल्ला नाला से गवां मार्ग पर गवां अड्डे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं बहजोई और हसनपुर मार्ग पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एम्बुलेंस भी जाम में काफ़ी देर फंसी रही।देर रात तक मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। चौराहे पर तैनात होमगार्ड जवानों ने मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत की और वाहनों को एक-एक कर निकालकर यातायात सुचारु कराया। देर रात स्थिति सामान्य हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...