Sambhal News: चौथे दिन भी नहीं मिला, गंगा में लापता किशोर
संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के असदपुर गंगाघाट पर मंगलवार को गंगा में डूबे 10 वर्षीय किशोर सुमित कुमार की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान का आज चौथा दिन है। लगातार स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाकर गंगा में डूबे किशोर की तलाश कर रही है।लेकिन चौथे दिन भी किशोर का कोई अता-पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से ही सुमित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । थाना क्षेत्र के असदपुर गांव निवासी दिनेश कुमार का 10 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार चार दिन पूर्व अपने साथियों के साथ गंगा किनारे पशु चराने गया था। शाम के समय जब तीनों किशोर पशुओं को लेकर लौट रहे थे। तभी अचानक वे गहरे पानी की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दो को तो सकुशल बाहर निकाल लिया था। लेकिन तेज बहाव के कारण सुमित गहरे पानी में बह गया।घटना की सूचना मिलते ही ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.