संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: चन्दौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। उदयवीर पुत्र डम्बर सिंह के घर की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर कमरे में रखे बक्से-संदूक खंगालकर 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे घर में चोरी के दौरान आहट होने पर परिजन जाग गए। लोगों के जागने की भनक लगते ही चोर मौके से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और अब तक करीब 20 घर चोरों के निशाने पर आ चुके हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: चोरों ने घर से लाखों रुपये की नगदी व जेवरात किए पार इसके बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ नहीं सकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आ...