Sambhal News: चोरों ने नकब लगाकर, नकदी और जेवरात किए चोरी
संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनुपुरा में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया । जहां मकान के पीछे दीवार में नकब लगाया और हजारों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव धनुपुरा निवासी उदयवीर पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोर मकान के पीछे खेत की ओर से मकान की दीवार में नकब लगाया और घर में घुस गए। चोरों ने कमरे को खंगाल और वहां से करीब 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी करके ले गए। बुधवार की सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई । सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और चोरों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.