संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने क्लीनिक से रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 हजार नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय चन्दौसी में पेश किया। मंगलवार को कस्बा सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी रिजवान उर्फ मुन्ना पुत्र शकील को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में रखे 15 हजार रुपये बरामद हुए। बताया गया कि रविवार को डॉक्टर मुस्तफा के क्लीनिक की दराज तोड़कर दिन में करीब डेढ़ बजे 16,500 रुपये चोरी कर लिए गए थे। जोहर की नमाज पढ़कर लौटे डॉक्टर ने दराज देखी तो रुपये गायब मिले। इसके बाद क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में मोहल्ले का ही रिजवान उर्फ मुन्ना दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...