संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: जिला अस्पताल में चार साल के बच्चे के इलाज में लापरवाही सामने आने पर फार्मासिस्ट मनोज कुमार सिंह पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर हुई जांच में इलाज की प्रक्रिया में गंभीर खामियां मिलीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने फार्मासिस्ट को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम मूसापुर निवासी चार वर्षीय अदीब को परिजन 21 सितंबर को सर्पदंश की आशंका में संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में बच्चे का पंजीकरण कर पर्चा तो बनाया गया, लेकिन उस पर किसी डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं थे। जांच में सामने आया कि फार्मासिस्ट मनोज कुमार सिंह ने बच्चे को अपने स्तर से दवा और इंजेक्शन दिए। इसके बाद बच्चे को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी)...