Sambhal News: चार दिन बाद भी मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस के हाथ खाली
संभल, सितम्बर 18 -- Sambhal News: चंदौसी। भैतरी फाटक स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। रविवार रात नारोली निवासी युवक की मोबाइल शॉप में नकब लगाकर चोर नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। सोमवार को पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं, दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.