संभल, जुलाई 24 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। परिजनों को बताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने खेत से वापस आकर आपबीती परिजनों को बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि आरोपी अजयपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...