Sambhal News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बुजुर्ग दंपती शिकार बनाने का शातिर जहरखुरान गिरफ्तार
संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: ट्रेन में चाय के जरिए बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ पिलाकर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में चन्दौसी जीआरपी ने एक शातिर जहरखुरान को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की एक चैन, दो कुंडल, एक अंगूठी और 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला गोपालगंज छतारी बुलंदशहर के रूप में हुई है। थाना जीआरपी चन्दौसी में दर्ज मुकदमे में हाथरस जनपद के थाना सहपऊ क्षेत्र के भुकलारा निवासी करीब 67 वर्षीय बुजुर्ग दंपती देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी गीता के साथ जहरखुरानी कर आभूषण चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज हुई थी। घटना के बाद जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.