Sambhal News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: जिलेभर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। दिनभर पूजा-अर्चना और साज-श्रृंगार की तैयारियों के बाद शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की। रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया और अपने पति की सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और अपने पति के दर्शन किए तथा पतियों के हाथों से पानी पीकर पूरे दिन रखा उपवास खोला। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दुल्हन सी सजीं सुहागिनें, चांद निकलते ही की पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.