संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: नगर के जारई गेट स्थित एक कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के बाद गोदाम स्वामी व फायर बिग्रेड के कर्मचारी दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा चार लाख रुपये का गत्ता जलकर राख हो गया। नगर के कुरैशियान मुहल्ला निवासी अकिल उर्फ राजा कुरैशी कबाड़े का कारोबार करते है और नगर के जारई गेट में कबाड़ का गोदाम है। गुरुवार की देर रात लगभग 1 बजे उनके गोदाम में आग लग गई। आग की लटपे देखकर पड़ोसी इरफान ने अकिल को गोदाम में आग लगने की जान...