संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में गुरुवार को दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 के अंतर्गत रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले भर से आए लगभग 100 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बदायूं रोड स्थित आईटीआई सभागार में आयोजित मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह पाल ने कौशल विकास प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता के माध्यम से दिव्यांगजन रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोजगार मेले में 300 दिव्यांग बेरोजगारों को...