Sambhal News: चन्दौसी में पिकअप की चपेट में आकर 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा में मंगलवार सुबह को बच्चों के साथ खेल रहे सात वर्षीय बालक की पिकअप की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दूध की डेयरी पर दूध लेने आई पिकअप का चालक वाहन पीछे कर रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पिकअप समेत पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप कब्जे में ले ली और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सुभाष कुमार सुबह अपनी पत्नी सर्वेश व सात वर्षीय बेटा आशीष के साथ धान काटने के लिए खेत पर गया था। करीब एक घंटे बाद आशीष बच्चों के साथ खेलने की बात कहकर घर लौट आया। सुबह लगभग 10 बजे वह घर से करीब 500 मीटर दूर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव स्थित दूध की डेयरी पर दूध लेने आई एक पिकअप के चालक ने वाहन पीछे करना श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.