संभल, अक्टूबर 31 -- Sambhal News: स्टेशन रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास गुरुवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ओवरहाइट ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने की घटना के बावजूद नगर में ओवरलोड वाहनों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हादसे के अगले दिन शुक्रवार को भीओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां माल लादकर प्रमुख मार्गों पर बेरोकटोक दौड़ती नजर आईं। हैरानी की बात यह रही कि ये वाहन यातायात पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरते रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने चालान करना तो दूर, उन्हें रोकने तक की जहमत नहीं उठाई। गुरुवार की दोपहर माल गोदाम रोड से होकर माल की बोरियां लादकर बहजोई की ओर जा रही एक ओवरहाइट ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टेशन रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। तारों के संपर्क में आते ही ट्रॉली में र...