Sambhal News: चन्दौसी में धू-धू कर जला रावण का पुतला,जय श्रीराम के जयकारें से गूंजा रामबाग धाम
संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व मंगलवार को नगर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार शाम रामबाग धाम और सीता आश्रम में रावण दहन देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोनों जगहों पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का रोमांचक मंचन के साथ आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। रावण के पुतलों के धू-धू कर जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नगर के विभिन्न मोहल्लों और कालोनियों में भी रावण दहन किया गया। दशहरा पर्व के पावन पर्व पर मंगलवार को रामबाग धाम पर श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं, युद्ध के सजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.