Sambhal News: चन्दौसी में किराये पर रह रहे युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में मकान पर कब्जे का आरोप
संभल, नवम्बर 27 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के वैष्णो विहार में किराये के मकान में रह रहे कानपुर निवासी 41 वर्षीय तनुज खनूजा ने गुरुवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर मकान मालिक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल संभल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कमरे से मिले सुसाइड नोट में युवक ने कानपुर निवासी एक महिला पर अपने करीब 17 लाख रुपये के मकान पर कब्जा करने और रकम नहीं देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से एक युवती से दोस्ती होने के बाद तनुज चन्दौसी आकर रहने लगे थे। कानपुर के नील वाली गली, बिरहाना रोड निवासी तनुज खनूजा पुत्र प्रकाश चंद्र करीब एक साल से वैष्णो विहार निवासी अधिवक्ता महेश कुमार के मकान में किराये पर रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.