संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: चन्दौसी बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2027 के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को बार कक्ष में चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर घोषित किया गया। चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद अधिवक्ताओं के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव समिति द्वारा घोषित कार्यक्रम में 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बार कक्ष में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नाम वापसी और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। शाम 5 बजे प्रत्याशियो...