संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: चन्दौसी बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव को लेकर एक बार फिर मामला गरमरागया है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चुनाव प्रक्रिया शुरू न करने के निर्देश दिए हैं। बार काउंसिल के आदेश के बाद चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि रोक संबंधी आदेश सामने आने से पहले ही बुधवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कई अधिवक्ता अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। चन्दौसी बार एसोसिएशन विवादों में घिरता जा रहा है। जहां पूर्व में कुछ अधिवक्ताओं की शिकायत पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। उसके बाद एक बार फिर एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की घोषणा कर दी और 4 नवंबर मतदान की तिथि रखकर...