संभल, नवम्बर 15 -- Sambhal News: शहर के चन्दौसी चौराहे पर शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल गाड़ी रोक दी और उसमें सवार परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जनपद मुरादाबाद निवासी सलीम शनिवार को अपने परिवार के साथ कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार चंदौसी चौराहे पर पहुंची तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए सलीम ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और परिवार के सदस्यों को बाहर उतार लिया। इसके बाद इंजन की जा...