संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: शहर के सबसे व्यस्त चन्दौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। करीब एक वर्ष पहले चौड़ीकरण की जद में आए मकान और दुकानों को हटाए जाने के बाद काम अधर में लटक गया था। अब बिजली विभाग की ओर से पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाने के बाद प्रशासन ने दोबारा कार्रवाई शुरू कर दी है। चन्दौसी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहले नाले पर स्लैब डालने का काम कराया था। इसके बाद बिजली विभाग के पोल और ट्रांसफार्मर रास्ते में होने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: 13 सड़कों का चौड़ीकरण बिजली के पोल और पेड़ों के कारण अटका करीब एक माह पहले बिजली विभाग ने यहां से पोल और ट्रांसफार्मर हटा दिए। इसके बाद प्रशासन ने चौराहे को और अधिक चौड़ा करने की दिशा ...