Sambhal News: चकमार्ग पर कब्जा कर बना लिया था रास्ता, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: सरकारी जमीन और सार्वजनिक उपयोग के रास्तों पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को सम्भल तहसील क्षेत्र के रामनगर गांव में राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए गाटा संख्या 174 के चकमार्ग को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। कार्रवाई उप जिलाधिकारी विकास चंद्र के निर्देशन में नायब तहसीलदार शुभम के नेतृत्व में की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि चकमार्ग, तालाब और अन्य सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक उपयोग की परिसंपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर सरकारी भूमि की स्थिति की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.