Sambhal News: घुंघावली में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होगी चार करोड़ की तालाब भूमि
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के गांव घुघावली में करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की तालाब भूमि के मामले में उप जिलाधिकारी न्यायालय ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। एसडीएम विकास चन्द्र के न्यायालय ने 27 अक्तूबर को तहसीलदार की जांच आख्या स्वीकार करते हुए गाटा संख्या 22 की 1.246 हेक्टेयर भूमि को तालाब के खाते में दर्ज किए जाने की संस्तुति स्वीकार कर ली। साथ ही संबंधित राजस्व अभिलेखों को नियमानुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने पांच नवंबर 2024 को प्रस्तुत अपनी जांच आख्या में उल्लेख किया था कि गांव घुंघावली स्थित उक्त भूमि प्रथम दृष्टया तालाब प्रतीत होती है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि इस स्थल की प्राचीन काल से पंच तीर्थ के रूप में मान्यता रही है। इसके बाद मामले में उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.