Sambhal News: घर से 10 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी और 1.50 लाख रुपये गायब होने का आरोप
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला एजेंटी चौराहा निवासी शाहजहां पत्नी मुश्ताक ने घर से करीब 10 तोले सोने के जेवर, डेढ़ किलो चांदी और 1.50 लाख रुपये नकद गायब होने का आरोप लगाया है। महिला ने पति समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है। शाहजहां ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले वह अपने बेटे को घर पर छोड़कर बाहर गई थी। वापस लौटने पर बेटे ने बताया कि कुछ लोग घर आए थे। घर का सामान देखने पर उसे जेवर और नकदी गायब मिली। बेटे से पूछने पर उसने बताया कि उसके पिता की ओर से आए लोग सामान ले गए हैं। इसके बाद से महिला अपने पति की तलाश कर रही थी। महिला का आरोप है कि सामान ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.