Sambhal News: घर से नाराज युवक ने सांकरा गंगा घाट पुल से नदी में लगाई छलांग
संभल, सितम्बर 9 -- Sambhal News: जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पुल से बुधवार को घर से नाराज होकर आए एक 21 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी धीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के गांव नगला निवासी रिंकू पुत्र लटक सिंह किसी बात से घर से नाराज होकर बाइक से सांकरा गंगा घाट पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक ने पुल पर अपनी बाइक खड़ी की और मोबाइल फोन वहीं छोड़ने के बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.