संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा में घर पर सो रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्दौसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। गांव आटा निवासी अखिलेश, शुक्रवार सुबह घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उनके गाल पर काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन युवक को बाइक से दोपहर करीब 2 बजे सीएचसी चन्दौसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक का तत्काल उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : युवक को सांप ने काटा, इलाज के लिए किया भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...