संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पहली में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। गांव भगतपुर पहली निवासी नेहा (27) पत्नी अमन ठाकुर ने मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने कमरे में बेड पर स्टूल रखकर कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया गया कि घटना के समय नेहा की सास रत्नेश अपनी चार वर्षीय पोती रूबी को दवा दिलाने के लिए चन्दौसी गई हुई थीं, जबकि नेहा का पति और ससुर ट्रक चलाने के कारण घर से बाहर थे। जब सास वापस घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। कमरे में जाकर देखा तो नेहा फंदे पर लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर उनक...