Sambhal News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: बहजोई में कोतवाली क्षेत्र के गांव में पत्नी के मायके जाने के बाद उसके वापस न लौटने और इसी बात को लेकर हुई कहासुनी से परेशान एक युवक सोमवार को घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की पत्नी कुछ समय से अपने मायके गई हुई थी। पत्नी के वापस नहीं आने को लेकर दोनों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक तनाव में बताया जा रहा था। इसी बीच उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक ने बताया कि मामले में पुलिस को अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.