Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट व पथराव, वीडियो वायरल
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पथराव शुरू हो गया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और पथराव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के शाहपुर निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.