Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय मोहल्ले में 8 जून की शाम को दो पक्षों में विवाद हुआ था। तीन महीने पहले हुए मारपीट पथराव मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 16 लोगों के खिलाफ गाली-गलौज मारपीट व घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ कर रुपयों का बैग छीनकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसी समय मुकदमा दर्ज किया था। थानाक्षेत्र के लाडम सराय निवासी फिरोज के बेटे आसिम की शादी का 8 जून को वलीमा था। पीड़ित का कहना है कि 8 जून की रात करीब 8 बजे कार से घर आ रहा था। मोहल्ले के ही बालकिशन की साइकिल उसकी कार से टकरा गई। जिस पर बालकिशन ने रिश्तेदार व मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा कर लिया और लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर आ गए। गाली-गलौज करते हुए पथराव भी किया। इतना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.