Sambhal News: घर में घुसकर महिला से मारपीट के मामले 11 पर रिपोर्ट
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव निवासी पीड़िता शांति देवी पत्नी सुरेंद्र मौर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त की शाम गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए। ननद के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करना शुरू कर दी। परिवार के लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में तीन महिलाओं के गंभीर चोट आईं हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने श्यौराज, उदयवीर, चंद्रकेश, लालाराम, जुगल किशोर, अवनीश, विपिन, सुनील, नवनीत, विकास, रनवीर लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.