Sambhal News: घर में घुसकर दंपती से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा
संभल, अगस्त 9 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र के कैलमुण्डी गांव में घर में घुसकर दंपती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैलमुण्डी गांव निवासी दानवीर पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आठ अगस्त की सुबह रेखा पत्नी वीरेश, संगीता, विनीता और रतनेश पुत्रियां वीरेश निवासी कैलमुण्डी घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कैलादेवी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.